मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो चल रहा है। मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो कर रहे हैं। इस रोड शो में भाजपा के प्रत्याशी भी शामिल हैं। इस दौरान एक महिला ने पार्टी का झंडा लेकर डांस किया तो कार्यकर्ता आगे-आगे ढोल बजाते हुए चल रहे हैं। सीएम के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, मंत्री जोराराम कुमावत, सांसद पीपी चौधरी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी समेत अन्य भाजपा नेता भी मौजूद हैं। ये रोड शो करीब डेढ़ किमी का है। मुख्यमंत्री का रोड शो सूरजपोल से शुरू होकर सर्राफा बाजार, फतेहपुरिया बाजार और पानी दरवाजा होते हुए सिन्धी कॉलोनी पहुंचा। सीएम ने सिंधी कॉलोनी में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा- आज मैं देख रहा हूं कि पाली में उत्साह और उमंग है। पाली की जनता में लाड़, प्यार और दुलार है। हमें पता है कि पाली लंबे समय से कांग्रेस मुक्त है। पाली भारतीय जनता पार्टी का गढ़ है, यहां का एक-एक कार्यकर्त्ता पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करता है। अब देखिए रोड शो की तस्वीरें… निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पार्षद बनने हलवाई, ऑटो ड्राइवर, टीचर, फिल्म निर्माता मैदान में:युवा और बुजुर्ग भी टक्कर में; पढ़िए आपके वार्ड प्रत्याशियों का प्रोफाइल पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…