धनतेरस पर्व के संबंध में धार्मिक आस्था और जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पंचायत चुनाव के प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण की तिथियों को एक दिन पीछे ले जाया जा रहा है । अब प्रथम चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 22 अक्टूबर के बजाय 21 अक्टूबर को, द्वितीय चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 28 अक्टूबर के बजाय 27 अक्टूबर को तथा तृतीय चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 3 नवंबर के बजाय 2 नवंबर को होगा। तृतीय चरण में जिला परिषद/ पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान 3 नवंबर और पंच/ सरपंच के लिए मतदान 5 नवम्बर को होगा। केवल वार्ड पंचों के द्वारा उप सरपंच का अप्रत्यक्ष चुनाव 6 नवम्बर को पूर्वाह्न में होगा। शेष घोषित कार्यक्रम यथावत रहेगा। प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण का संशोधित कार्यक्रम निम्नानुसार है वहीं, कोटा में कार्यकाल पूरा नहीं होने के कारण जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव दिसंबर में होगा। इनकी तारीख अलग से घोषित की जाएगी। कोटा जिला परिषद का कार्यकाल दिसंबर 2026 में पूर्ण होगा। जिले के मतदाताओं को दो दिन वोट डालना पड़ेगा। पहली बार जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए और दूसरी बार वार्ड पंच और सरपंच के लिए। आपके गांव में कब होगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे, पढ़िए पूरा कार्यक्रम कोटा जिले में कब कहां वोटिंग पिछले चुनाव तक 23 जिला परिषद वार्ड थे पिछले चुनाव तक कोटा में 23 जिला परिषद वार्ड थे। अब 25 जिला परिषद वार्ड में चुनाव हो रहे हैं। पिछले चुनाव तक कोटा में 5 पंचायत समितियां के कुल 91 वार्डों में से बीजेपी ने 46 वार्डों में जीत हासिल की थी। जबकि कांग्रेस को 39 वार्डों में जीत मिली थी। 6 निर्दलीय चुनाव जीत कर पंचायत समिति मेंबर बने थे।अब 6 पंचायत समितियों में चुनाव है।