निकटवर्ती बिसलपुर गांव से गुरुवार को परमार परिवार के श्रद्धालु अर्बुदा माता, चामुंडा माता, अचलगढ़ दर्शन के लिए पैदल संघ के रूप में रवाना हुए। श्रद्धालु अलसुबह 6 बजे भोपाजी के जुना घर पर एकत्रित हुए। शनेश्वर महाराज मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना हुई। हनुमान मंदिर परिसर में महाआरती हुई। चामुंडा माता के उपासक अशोक कुमार परमार ने ग्रामीणों के साथ संघ के सदस्यों को माला पहनाकर रवाना किया। श्रद्धालुओं के हाथों में लंबी पंचरंगी ध्वजाएं रहीं। आशापुरा माताजी, अर्बुदा माता, चामुंडा माता के जयकारे लगते रहे। महिलाएं मंगल गीत गाती रहीं। यात्रा में संरक्षक मांगीलाल परमार, हेमाराम परमार, मंछाराम, सतीश कुमार परमार, पारसमल, प्रवीण कुमार, एक्स फौजी जसवंतसिंह चौहान, भरतकुमार, नीतेश कुमार, भैरूसिंह, प्रतापराम, रतनलाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल रहे।