पटाया में 17 सितंबर को इंटरनेशल फैशन शो का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें एलीट मिस राजस्थान से जुड़ी 15 मॉडल्स रैम्पवॉक करती नजर आएंगी। थाईलैंड कॉट्योर शो सीजन-3 में मॉडल्स अंतरराष्ट्रीय रनवे पर भारतीय फैशन, संस्कृति और आधुनिक ग्लैमर का संगम पेश करेंगी। शो का निर्देशन फैशन इंडस्ट्री से जुड़े गौरव गौड़ करेंगे। आयोजन के जरिए राजस्थान की मॉडल्स को अंतरराष्ट्रीय फैशन मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। दो खास फैशन सीक्वेंस होंगे आकर्षण का केंद्र थाईलैंड कॉट्योर शो सीजन-3 में दो विशेष फैशन सीक्वेंस मुख्य आकर्षण रहेंगे। पहला सीक्वेंस तविश ब्रांड का वेस्टर्न वियर होगा। इसे डिजाइनर तनु चौधरी प्रस्तुत करेंगी। इस सीक्वेंस में आधुनिक फैशन और अंतरराष्ट्रीय रनवे के अनुरूप तैयार परिधानों को मॉडल्स पेश करेंगी। दूसरा सीक्वेंस भारतीय परंपरा और आधुनिक फैशन का मेल होगा। इसमें फ्यूशिया ब्राइडल कॉट्योर की डिजाइनर आकांक्षा भल्ला की तैयार की गई सिंगल-कलर साड़ी कलेक्शन प्रस्तुत की जाएगी। एक ही रंग की थीम पर तैयार इस कलेक्शन को मॉडल्स रनवे पर अलग-अलग अंदाज में पेश करेंगी। इस सीक्वेंस के जरिए भारतीय साड़ी को आधुनिक फैशन प्रस्तुति के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाने की कोशिश की जाएगी। राजस्थान की 15 मॉडल्स करेंगी प्रतिनिधित्व इस आयोजन में एलीट मिस राजस्थान से जुड़ी 15 मॉडल्स राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। इनके जरिए प्रदेश की मॉडलिंग प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा। फैशन शो में भारतीय परिधानों के साथ आधुनिक पहनावे को भी जगह दी जाएगी, जिससे भारतीय फैशन की पारंपरिक और आधुनिक दोनों छवियां दर्शकों के सामने आएंगी। आयोजकों ने बताया कि थाईलैंड कॉट्योर शो का उद्देश्य केवल फैशन प्रस्तुति तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय डिजाइन, मॉडलिंग प्रतिभा और फैशन की विविधता को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाना भी है। ऐसे आयोजनों से फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में काम कर रहे नए चेहरों को दूसरे देशों के मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। भारतीय फैशन को वैश्विक मंच देने की पहल पटाया में होने वाला यह आयोजन राजस्थान के फैशन जगत के लिए इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इसमें प्रदेश की मॉडल्स भारतीय फैशन और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेंगी। एक ओर जहां वेस्टर्न वियर के जरिए आधुनिक फैशन का प्रदर्शन होगा, वहीं साड़ी कलेक्शन के जरिए भारतीय परंपरा और डिजाइन की झलक देखने को मिलेगी। आयोजन टीम का कहना है कि भारतीय फैशन में परंपरा, रंग, डिजाइन और आधुनिक प्रयोग की बड़ी विविधता है। थाईलैंड कॉट्योर शो के माध्यम से इसी विविधता को अंतरराष्ट्रीय रनवे पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है। शो के आयोजन में पटाया स्थित जन्नत क्लब के संचालक साहिल शर्मा और विशाल का विशेष सहयोग रहेगा। आयोजन टीम ने एलीट मिस राजस्थान की मॉडल्स को इस अंतरराष्ट्रीय फैशन अनुभव का हिस्सा बनाने में सहयोग के लिए उनका आभार जताया है।