राजस्थान में निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव की घोषणा कर दी है। इसके बाद साथ ही पूरे राज्य में अब आचार संहित लागू हो गई है। फलोदी जिले में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए 23 अक्टूबर को मतदन होगा। इसके बाद नतीजे 20 नवंबर को आएंगे। 25 अक्टूबर को सरपंच पद के लिए होगी वोटिंग जिले में सरपंच पद के लिए 25 अक्टूबर को वोटिंग होगी और उसी रात मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जिले में कुल 9 पंचायत समितियां हैं, जबकि कुल 305 ग्राम पंचायतें हैं। चुनावी क्षेत्र में आचार सहिंता लागू चुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। अब यहां नई सरकारी घोषणाएं और विकास कार्य नहीं हो सकेंगे। प्रदेश में 1403 जिला परिषद सदस्य, 8245 पंचायत समिति सदस्य, 14403 सरपंच और 130589 वार्ड पंच चुने जाएंगे। फलोदी जिले में 23 जिला परिषद सदस्य, 141 पंचायत समिति सदस्य और 305 सरपंच चुने जाएंगे। राजस्थान में कुल कितने मतदाता डालेंगे वोट…