फलोदी के नए एसपी आदित्य काकड़े ने सोमवार को फलोदी जिला पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाला था। मंगलवार को उन्होंने एसपी कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। एसपी ने बताया कि आने वाले पंचायतीराज चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए जिले में कानून-व्यवस्था की पूरी तैयारी है। पुलिस चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था पर पूरी नजर रखेगी। एसपी काकड़े ने लोगों से बिना डर के वोट डालने और चुनाव आयोग के नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने साइबर अपराधों को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई और जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। एसपी ने यह भी कहा कि पुलिस नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त अभियान चलाएगी। नशे के नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश की जाएगी।