फलोदी नगर परिषद और बाप नगर पालिका में शहरी सरकार के चुनाव के लिए मतदाताओं में उत्साह नजर आया। फलोदी नगर परिषद में मालियों का बास वार्ड नंबर 1 में फर्जी वोटिंग के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। इसके बाद लाठियों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। जिसमें एक महिला लक्ष्मी (30) और युवक लक्की (25) घायल हो गए। फलोदी के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के बूथ के आगे पुलिस कर्मियों और कुछ युवकों में बहस हो गई। इसके बाद पुलिस ने युवक को पोलिंग स्टेशन से दूर हटा दिया। शहर में कुल 40 वार्ड हैं, जिनके लिए 37 मतदान केंद्र बनाए गए। चुनाव मैदान में कुल 127 उम्मीदवार हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस के 40-40 प्रत्याशी हैं, जबकि 47 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। 12 वार्डों में सीधा मुकाबला है। फलोदी में मतदान प्रतिशत बाप में मतदान प्रतिशत यहां देखें मतदान से जुड़ी तस्वीरें… 11 पहचान पत्र होंगे मान्य -