चालक सम्मान दिवस पर अशोक लेलैंड वाहन चालक प्रशिक्षण संस्थान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पेशेवर वाहन चालकों के योगदान, सम्मान एवं गरिमा के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरटीओ उदयपुर ज्ञानदेव विश्वकर्मा, विशेष अतिथि आरपीएस प्रशिक्षु मुकेशकुमार, डीटीओ राजसमंद राघव शर्मा, उदयपुर के उद्योगपति ललित माथुर, डीटीआई हेड डीपीसिंह एवं आईडीटीआर निदेशक संजय गौतम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वय एवं आयोजन प्रबंधन महेश चौधरी ने किया। विभिन्न क्षेत्रों से आए वाहन चालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अतिथियों एवं वाहन चालकों ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, जिम्मेदार ड्राइविंग तथा चालक पेशे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान परिसर में पौधारोपण भी किया। अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। वाहन चालक परिवहन व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके कार्य में अनुशासन, धैर्य, तकनीकी दक्षता और सड़क सुरक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। चालकों को सम्मानजनक कार्य वातावरण के साथ निरंतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, वाहन चालकों एवं संस्थान के कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन के माध्यम से चालक सम्मान, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।