शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजपा की ओर से सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम चल रहे हैं। इसी तहत भाजपा नेता इन्द्रजीत सिंह झाला मुंडेरी स्थित निर्मल नेत्रहीन एवं अस्थि विशेष योग्यजन आवासीय विद्यालय पहुंचे। झाला ने विशेष योग्यजन बच्चों के साथ केक काटा। बच्चों को भोजन कराया। उन्होंने बच्चों से दिनचर्या, पढ़ाई और जरूरतों को लेकर बातचीत की। झाला ने कहा कि जन्मदिवस को सेवा गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा के सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, पौधरोपण और जरूरतमंदों के लिए अन्य कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी जिला संयोजक दीपेंद्र सिंह, विकास शर्मा़ गुलशन शर्मा, लखवीर सिंह, अभय कुमार आदि मौजूद रहे।