प्रतापगढ़ में अवैध ब्याज वसूली और धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हथुनिया थाना पुलिस ने अमान(19) उर्फ कालू को नीमच जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पकड़ा। मोखमपुरा निवासी शाबास खां ने 2 अगस्त 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण कुशाल खान से 7 लाख रुपए उधार लिए थे, जो ब्याज के साथ 22 लाख रुपए हो गए। शाबास का आरोप है कि पैसे न देने पर उन्हें पुश्तैनी मकान से बेदखल करने और एनडीपीएस मामले में फंसाने की धमकियां दी गईं। 13 मई 2026 को आरोपियों ने उनके घर में घुसकर डराया-धमकाया और मकान पर ताला लगा दिया। आरोपी अमान के खिलाफ रंठाजना थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है।