प्रतापगढ़ नगर परिषद में शहरी सरकार के लिए पहले चरण का मतदान कल होगा। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर में कुल 40 वार्ड हैं, जिनके लिए 42 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में कुल 107 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 40, कांग्रेस के 40 और 27 अन्य प्रत्याशी शामिल हैं। मतदाता पहचान पत्र नहीं होने पर भी कर सकेंगे मतदान प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी मतदाता के पास वोटर आईडी कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो वह निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य अन्य पहचान पत्र के आधार पर भी मतदान कर सकता है। इससे अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा।