प्रतापगढ़ में पंचायत चुनाव की तारीखें घोषित हुई हैं। यहां तीसरे और चौथे चरण में मतदान होगा। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए छोटीसादड़ी, धमोत्तर, धरियावद और दलोट में 4 और प्रतापगढ़, अरनोद, पीपलखूंट, सुहागपुरा में 14 नवंबर 2026 को वोटिंग होगी। नतीजे 20 नवंबर 2026 को आएंगे। सरपंच के लिए 6 और 16 नवंबर को वोटिंग सरपंच पदों के लिए छोटीसादड़ी, धमोत्तर, धरियावद और दलोट में 6 नवंबर और प्रतापगढ़. अरनोद, पीपलखूंट, सुहागपुरा में 16 नवंबर 2026 को चुनाव होंगे। गिनती मतदान के बाद होगी और उसी रात नतीजे आएंगे। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। 13 अक्टूबर तक जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 13 अक्टूबर तक चलेंगे। नाम वापसी की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर है। पंचायत समिति सदस्य के लिए तीसरे-चौथे चरण में मतदान पंचायत समिति सदस्य के तीसरे चरण में नामांकन 19 से 23 अक्टूबर तक, नाम वापसी 26 अक्टूबर तक। चौथे चरण में नामांकन 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक, नाम वापसी 6 नवंबर तक। सरपंच व पंच पदों के लिए तीसरे चरण में नामांकन 5 नवंबर 2026 को सुबह 8 से 11 बजे तक होंगे। चौथे चरण में नामांकन 15 नवंबर 2026 को सुबह 8 से 11 बजे तक। नाम वापसी की आखिरी तारीख तीसरे चरण में 5 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे तक और चौथे चरण में 15 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। तीसरे-चौथे चरण में कहां-कहां मतदान तीसरे चरण में छोटीसादड़ी, धमोत्तर, धरियावद और दलौट की ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं पंच पद के लिए 6 नवंबर 2026 को मतदान होगा। चौथे चरण में प्रतापगढ़, अरनोद, पीपलखूंट और सुहागपुरा की ग्राम पंचायतों में 16 नवंबर 2026 को मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। 7 और 17 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव सरपंच एवं पंच पद के परिणाम मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद उसी दिन घोषित किए जाएंगे। तृतीय चरण के परिणाम 6 नवंबर और चतुर्थ चरण के परिणाम 16 नवंबर 2026 की रात आने की संभावना है। उपसरपंच का चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को होगा। प्रदेश में आचार संहिता लागू चुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। अब यहां नई सरकारी घोषणाएं और विकास कार्य नहीं हो सकेंगे। प्रत्याशियों और जनप्रतिनिधियों को आचार संहिता का पालन करना होगा। प्रदेश में यह पहला अवसर है जब पंचायती राज चुनाव एक साथ हो रहे हैं। इनमें पूरे प्रदेश में 1403 जिला परिषद सदस्य, 8245 पंचायत समिति सदस्य, 14403 सरपंच और 130589 वार्ड पंच चुने जाएंगे। पंचायत समिति क्षेत्र में चुनाव एक नजर में राजस्थान में कुल कितने मतदाता डालेंगे वोट…