राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर के निर्देशानुसार क्लस्टर-11 का क्लस्टर स्तरीय विज्ञान मेला-2026 स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल, ब्लॉक करौली में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय संस्था के प्रधानाचार्य गोविंद सहाय प्रजापत के निर्देशन में किया गया। मेले में क्लस्टर-11 की कुल 10 टीमों ने लिया। स्थानीय संस्था में क्लस्टर स्तरीय विज्ञान मेला प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता व सह प्रभारी सतीश शर्मा ने सभी प्रतियोगिताओं और प्रतिभागियों की गतिविधियों का सुव्यवस्थित संचालन करवाया गया। इस दौरान सीनियर विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रियांशी जाट स्वामीं विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल ब्लॉक करौली ने प्रथम, कृतिका स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बसेड़ी ने द्वितीय व कृष्णा सिसोदिया स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल टोडाभीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रांजल स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बसेड़ी ने प्रथम, देवांशु खरवाल स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल गंगापुर सिटी ने द्वितीय व मानवी खितौलिया स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल ब्लॉक करौली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चिन्मय शर्मा स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल सूरवाल ने प्रथम, हर्ष कुमार सैन स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बोली ने द्वितीय व सुदेश जगरवार स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल ब्लॉक करौली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में मोहकराज स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बसेड़ी ने प्रथम, खुश्बू शर्मा स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल सूरवाल ने द्वितीय व ऋतिका मीणा स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल टोडाभीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका प्रवीण बिन्दल उप प्रधानाचार्य, अमित कुमार शर्मा पीओ, विनोद गर्ग, मुकेश कुमार शर्मा व्याख्याता व दुर्गेश तम्बोली ने निभाई। निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों के विज्ञान मॉडलों, वैज्ञानिक सोच, नवाचार, प्रस्तुतीकरण और विषयगत ज्ञान का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक सुनील कुमार शर्मा, विमल कुमार मीणा, बिजेंद्र शर्मा, प्रकाश चंद्र जैन आदि मौजूद थे।