भरतपुर| गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति भरतपुर के पदाधिकारियों की बैठक खटाना हाउस पुष्पवाटिका कॉलोनी में हुई। जिसमें आगामी आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह खटाना ने बताया कि स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की जन्म जयंती का कार्यक्रम यूआईटी ऑडिटोरियम, एसपी ऑफिस के सामने 12 सितंबर को होगा और सुबह 11 बजे से शुरू किया जाएगा। खटाना के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत कर्नल बैंसला की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से होगी और उनके जीवन चरित्र और आदर्शों पर चर्चा करेंगे।