अन्तर्राष्ट्रीय विशेष योग्यजन दिवस पर 3 दिसम्बर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में विशेष योग्यजनों और उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा। जिसको लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। प्रस्ताव 16 अक्टूबर शाम 6 बजे तक निर्धारित प्रारूप में जमा कराए जा सकेंगे। राज्य स्तरीय विशेष योग्यजन पुरस्कार योजना के तहत दो प्रमुख श्रेणियों में प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। पहली श्रेणी में ऐसे सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा। दूसरी श्रेणी में विशेष योग्यजनों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति, स्वयंसेवी संस्थाएं, कार्यालय, एजेंसियां एवं अन्य संस्थाएं शामिल हैं। उपनिदेशक ने बताया कि पात्र आवेदक निर्धारित प्रारूप में अपना प्रस्ताव कार्यालय उपनिदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, टोंक में प्रस्तुत कर सकते हैं।