पंचायत समिति मुख्यालय के राजीव गांधी सेवा केंद्र छीपाबड़ौद पर विकसित भारत जन सेवा अभियान शिविर 19 से 25 सितंबर 2026 तक लगेगा। विकास अधिकारी लोकेश वैष्णव ने बताया कि शिविर सरकार की जन सेवा, सामाजिक सरोकार, सुशासन की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से रखा गया है। शिविर में 22 विभागों के काम होंगे। इनमें पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, राजीविका, राजस्व विभाग, वन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, आयोजना विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग, जल संसाधन विभाग, परिवहन विभाग, सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति विभाग, सैनिक कल्याण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग शामिल हैं। शिविर में संबंधित सभी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहेंगे। मौके पर ही आमजन के परिवाद लिए जाएंगे। निस्तारण किया जाएगा। विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा।