नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर निकाय चुनाव से जुड़ी है। भीलवाड़ा और भरतपुर में भाजपा की मेयर बन गईं हैं। दोनों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. भरतपुर-भीलवाड़ा में भाजपा की निर्विरोध मेयर बनीं भरतपुर में बीजेपी की अनुराधा सिंह और भीलवाड़ा में बीजेपी की जसवंत कंवर निर्विरोध मेयर निर्वाचित हो गई हैं। धौलपुर नगर परिषद में निर्दलीय प्रत्याशी गिरीश गर्ग बिना पार्षद बने ही निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं। 7 नगर निगम सहित 305 निकायों में शुक्रवार को नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। पूरी खबर पढ़ें 2. डोटासरा बोले-खून-खराबा हुआ तो पुलिस-सरकार जिम्मेदार होगी सीकर में कांग्रेस ने पुलिस पर पार्टी और समर्थक पार्षदों को बाड़ाबंदी से उठाने का आरोप लगाया है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- मैं डीजीपी से कह रहा हूं कि अब आप इसको रोक लीजिए, वरना जनता में आक्रोश फैल जाएगा। अगर कोई मर्डर हुआ या खून-खराबा हुआ तो जिम्मेदार पुलिस और सरकार होगी। पूरी खबर पढ़ें 3. सलूंबर में पुल पर बही नदी, डूंगरपुर में डैम ओवरफ्लो राजस्थान में अंतिम चरण में मानसून जमकर बरस रहा है। उदयपुर, सलूंबर, चित्तौड़गढ़ जिले के अलग-अलग एरिया में गुरुवार रात से शुक्रवार दोपहर तक रुक-रुककर बरसात होती रही। सलूंबर के झल्लारा में सरनी नदी पुल के ऊपर से बही। डूंगरपुर के आसपुर के पुंजेला डैम पर 1 फीट की चादर चली। पूरी खबर पढ़ें 4. सरकारी कॉलेज के स्टूडेंट्स सड़क पर उतरे जयपुर में जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित सरकारी कॉलेज के स्टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन किया और बिल्डिंग के गेट पर ताले लगा दिए। छात्रों ने कहा कि नई बिल्डिंग साल 2024 में बनकर तैयार हो चुकी है। इसके बाद भी 3460 स्टूडेंट की पढ़ाई के लिए केवल 6 कमरे उपलब्ध हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को आग लगाई झालावाड़ के एक युवक ने हिमाचल के कांगड़ा स्थित शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर परिसर में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। करीब 70 फीसदी झुलसे युवक को टांडा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। परिवारिक विवाद के कारण युवक सवा साल पहले घर छोड़कर चला गया था। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. बड़े भाई के अंतिम संस्कार के बाद छोटे की मौत झालावाड़ जिले के अकलेरा के ल्हास गांव में 12 घंटे के अंदर 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। मांगीलाल जाटव को गुरुवार देर रात करीब 12 बजे सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजन उन्हें हॉस्पिटल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। मांगीलाल के अंतिम संस्कार के बाद उनके छोटे भाई रामबिलास की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 7. कोचिंग स्टूडेंट को किडनैप कर हाथ-पैर तोड़े जयपुर से कोचिंग स्टूडेंट को किडनैप कर हाथ-पैर तोड़ने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवक से पूछा कि तेरा भाई मेरी पत्नी को भगाकर क्यों ले गया। इसके बाद लात-घूसों से मारपीट कर कार में डाल लिया। इसके बाद 7 घंटे तक बंधक बनाकर रखा और हाथ-पैर तोड़कर सड़क किनारे पटक फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें 8. दो बाइक की भिड़ंत, पिता-बेटी की मौत कोटा जिले के सांगोद थाना इलाके में 2 बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गईं। हादसे में एक बाइक पर सवार पिता और 5 साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक सवार युवक भी घायल हो गया, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. 21 किलो साबुत धनिए से बनाए इको फ्रेंडली गणेश कोटा में गणेशोत्सव पर धार्मिक उत्साह के साथ पर्यावरणीय चेतना की अनोखी झलक देखने को मिली। अमर निवास में 21 किलो साबुत धनिए से महाराजा की भगवान गणेश की प्रतिमा तैयार की गई है। यहां पहली बार 108 भक्त सामूहिक गणेश चालीसा का पाठ करेंगे। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. 4 निकायों में मेयर-चेयरमैन के नामांकन का आखिरी दिन जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम समेत सुकेत नगरपालिका में मेयर-चेयरमैन के चुनाव के लिए 19 सितंबर को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।