निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं। सीएम भजनलाल शर्मा के साथ-साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और कैबिनेट मंत्री भी प्रचार में उतर चुके हैं। सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रोड शो को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल उठाए थे। अब उसका जवाब देते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज उस कार्यकर्ता का चुनाव हैं, जो हमारे लिए खून पसीना को बहाता है। मुख्यमंत्री और हम उसके लिए मेहनत क्यों नहीं करेंगे। कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं की अवहेलना की हैं। उससे कांग्रेस की आज यह हालत हुई है, यह उनको समझ लेना चाहिए। अब हमें कार्यकर्ता के लिए खून-पसीना बहाना है कांग्रेस के छोटे चुनाव में बड़े नेताओं को उतारने के सवाल पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि यह छोटा चुनाव मेरे कार्यकर्ताओं का चुनाव है। आज मेरा कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है। हमें उसके लिए खून पसीना बहाना है। हम कार्यकर्ता को समर्पित पार्टी है और यही अंतर कांग्रेस और बीजेपी में है। राठौड़ ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस को यह देखकर आश्चर्य होगा कि हमें 309 निकायों में बहुमत मिलेगा। सड़कों पर जो गड्ढे, वे कांग्रेस की देन है झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़क, जलभराव और मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों में नाराजगी के सवाल पर मंत्री और स्थानीय विधायक राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि जलभराव को लेकर लोगों में नाराजगी हो सकती है लेकिन इसकी जिम्मेदार पिछली कांग्रेस सरकार है। उन्होंने कभी यहां ड्रेनेज सिस्टम नहीं बनाया। अब हम ड्रेनेज सिस्टम लेकर आए हैं। सीमेंट की सड़कें बना रहे हैं ताकि बरसात में टूटे नहीं और लंबी चले। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि पहले बाइपास के बाहर के जयपुर को किसी ने नहीं संभाला। अब हम संभाल रहे हैं। कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही हैं। आज सड़कों पर जो गड्ढे हैं, वह कांग्रेस की देन है। झोटवाड़ा विधानसभा में सभी वार्ड जीतेंगे मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि हम झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सभी वार्ड जीतेंगे। हमने झोटवाड़ा में जो काम किया है, पिछले कांग्रेस सरकार ने सोचा भी नहीं था। हम ड्रेनेज सिस्टम के लिए पूरा बजट लेकर आए है और अब काम भी शुरू हो गया है। सीवरेज लाइन यहां पर नहीं थी, अब सीवरेज लाइन का भी काम शुरू कर दिया है। हाईटेंशन लाइन की बात सब करते थे लेकिन काम किसी ने नहीं किया। अब हम पहले चरण में 12 किलोमीटर की हाईटेंशन लाइन को अंडरग्राउंड करने जा रहे हैं। सिरसी रोड पर 60 करोड़ की लागत से ड्रेनेज सिस्टम डाल दिया है। यह सारा काम हमारी सरकार ने किया है, पिछली सरकार ने इनमें से कोई काम नहीं किया था। --- ये खबर भी पढ़िए- गहलोत बोले-कोई सीएम पहली बार निकाय-चुनाव में रोड-शो कर रहा:सरकार ने राजस्थान क्रिकेट को बर्बाद कर दिया; जातिगत जनगणना पर नीयत साफ नहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- यह सोचने वाली बात है कि मुख्यमंत्री को रोड शो करने की नौबत क्यों आई? (पढ़िए पूरी खबर)