पेपर लीक के कारण रद्द हुई 2021- SI भर्ती परीक्षा रविवार को अजमेर सहित प्रदेश के 11 जिलों में फिर से हुई। पहली पारी (सुबह 10 से 12 बजे तक) के एग्जाम में सबसे ज्यादा उपस्थिति टोंक में 77.73 पर्सेंट रही। उदयपुर में सबसे कम 66.46 कैंडिडेट पहुंचे। दूसरी पारी में सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान की परीक्षा दोपहर 3 बजे शुरू हुई, जो 5 बजे तक चली। सबसे ज्यादा उपस्थिति टोंक में 76.96% पर्सेंट रही। उदयपुर में सबसे कम 66.06% कैंडिडेट पहुंचे। परीक्षा के लिए एंट्री के दौरान जयपुर के एक सेंटर पर शर्ट पर मेटल बटन के कारण युवक को एंट्री नहीं मिली। वह बनियान में परीक्षा देने पहुंच गया। एक कैंडिडेट की टी-शर्ट के मेटल वाले हिस्से पर टेप चिपकाने के बाद प्रवेश दिया गया। कोटा के इंदिरा नगर के एक सेंटर पर बूंदी से आए कैंडिडेट को एंट्री नहीं मिली। उसका दावा था कि वह गूगल लोकेशन के कारण गलत सेंटर पर पहुंच गया। अजमेर के सावित्री स्कूल के सेंटर में महिला कैंडिडेट्स की चूड़ियां उतरवाकर ही एंट्री दी गई। सभी कैंडिडेट्स के हाथों के धागे भी उतरवाए गए। अलग-अलग सेंटर्स पर एंट्री से जुड़ी PHOTOS… परीक्षा से जुड़े बड़े अपडेट्स पुलिसवालों ने बताया गलत सेंटर: बूंदी से आए कैंडिडेट हेमराज मीणा का सेंटर सुभाष नगर में था। उसका दावा है कि गूगल की गलत लोकेशन के कारण वह एसआई एग्जाम के इंदिरा नगर के सेंटर पर पहुंच गया। जब उसका एडमिट कार्ड चेक किया जा रहा था, तब उसे पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी दी। अजमेर में एंट्री से रोका: जिले में परीक्षा के लिए 74 सेंटर बनाए गए। शहर के सावित्री स्कूल के सेंटर पर कड़ी जांच के बाद कैंडिडेट को एंट्री मिली। स्टाफ ने महिलाओं के चश्मे तक की मेटल डिटेक्टर से जांच की। मेटल के बटन वाली शर्ट-टीशर्ट पहनकर आए कैंडिडेट को एंट्री से रोक दिया गया। … पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…