नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों की घोषणा की। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें
1.राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायतीराज चुनाव
राजस्थान में पंचायत चुनावों की घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग 4 चरणों में चुनाव संपन्न कराएगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के पहले चरण के तहत 23 अक्टूबर, दूसरे चरण में 29 अक्टूबर, तीसरे चरण में 4 नवंबर, चौथे चरण में 14 नवंबर को वोटिंग होगी। 20 नवंबर को परिणाम आएंगे। पूरी खबर पढ़ें 2.आचार-संहिता से पहले 14 IPS और 15 RAS का ट्रांसफर
राजस्थान सरकार ने पंचायतीराज चुनावों की आचार संहिता से ठीक पहले पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए 14 IPS के तबादले किए हैं। 4 जिलों के SP बदले गए हैं, जिसमें सीकर, दौसा, फलोदी और सिरोही शामिल है। इससे पहले 15 आरएएस अफसरों का तबादला किया गया, जबकि 10 अफसरों को एपीओ किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 3. उदयपुर में यूडीए ने हनुमान मंदिर पर चलाया बुलडोजर
उदयपुर में जोगी तालाब स्थित वैदेही विहार में उदयपुर विकास प्राधिकार ने हनुमान जी का मंदिर तोड़ दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग विरोध जताते हुए यूडीए के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश की। पूरी खबर पढ़ें 4. जोधपुर में ठगों ने ASI से 16 लाख ट्रांसफर कराए
जोधपुर में साइबर ठगों ने ASI से ही 16.42 लाख रुपए ठग लिए। अनजान नंबर से ASI लिखमाराम के वॉट्सएप पर एक लिंक आया। संपर्क करने पर ठगों ने ऑनलाइन शॉप खुलवाई और शॉप पर सामान का ऑर्डर आने पर 20% कमीशन सीधे वॉलेट/खाते में आने का झांसा दिया। इन्वेस्ट के नाम पर ASI ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। पूरी खबर पढ़ें 5. रामलाल जाट बोले-बेईमान अधिकारियों का मुंह-काला कर गधे पर घुमाओ
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बयान पर पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने शुक्रवार रात को पलटवार किया। बोले- बेईमान अधिकारियों का मुंह काला कर गधे पर घुमाओ। मुकदमों से न रामलाल डरेगा न कांग्रेस। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. महिलाओं को लाठियों से पीटा
भरतपुर के भुतौली गांव में जमीन को लेकर विवाद हो गया। पड़ोसियों ने महिलाओं समेत एक परिवार के लोगों पर लाठियों से पीटा। हमले में 4 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। मामला हलैना थाना क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़ें 7. उदयपुर में लेपर्ड ने कुत्ते का शिकार किया
उदयपुर शहर के न्यू आदर्श नगर-नाकोड़ा नगर, बेडवास में लेपर्ड ने कुत्ते का शिकार किया। सुबह तीन बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर नाकोड़ा जैन तीर्थ के लिए निकल रहे परिवार ने सीसीटीवी चेक किए तो बाहर लेपर्ड खड़ा दिखा। लेपर्ड ने एक कुत्ते का शिकार किया और करीब 15 से 20 मिनट तक आसपास घूमता रहा। पूरी खबर पढ़ें 8. हाईटेंशन लाइन से झुलसे 2 युवक, मौके पर ही मौत
बीकानेर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों की शव बुरी तरह झुलसे हुए थे। पुलिस को दोनों के शवों के पास एक कटर भी मिला है। घटना लूणकरणसर थाना के सोढ़वाली-बिंझरवाली गांव में शुक्रवार देर रात करीब एक बजे की ही। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. लेब्रा डॉग और कोबरा की फाइट
अलवर शहर के कटोरी वाला तिबारा स्थित एक घर में 4 फीट का कोबरा घुस गया, जिसे घर के पालतू डॉग लेब्रा ने फाइट कर भगा दिया। लेब्रा करीब 1 मिनट तक डॉग से फाइट करता रहा। कुछ देर कोबरा दीवार के पास छिप गया, जिसे बाद में रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास
10.भारत समेत 8 देशों फाइटर जेट्स शामिल होंगे
जोधपुर एयरबेस पर तरंगशक्ति युद्धाभ्यास-2026 में रविवार को भारत समेत 8 देशों फाइटर जेट्स शामिल होंगे। इस दौरान आसमान में हैरतअंगेज नजारे देखने को मिलेंगे।