डूंगरपुर में राजभोई समाज की बैठक रविवार को भोई समाज के नोहरे में हुई। इसमें समाज की नई कार्यकारिणी बनाई गई। समाज के लोगों ने भावेश भोई को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना। मनोज भोई को उपाध्यक्ष और नरेश भोई को मीडिया प्रभारी बनाया गया। नई कार्यकारिणी में सूरजमल भोई, प्रकाश भोई, गणेश भोई, विजय, धर्मेश भोई, कन्हैयालाल भोई, अभिषेक, हार्दिक, शुभम भोई, रमेश, अशोक, गोपाल भरत, अजय, अंकित, जितेंद्र, जतिन और प्रकाश भोई को सदस्य बनाया गया है। बैठक में सालभर होने वाले सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। समाज की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के साथ युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी बात की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष भावेश भोई ने कहा कि समाज की कुरीतियों को खत्म किया जाएगा। सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए सभी को साथ लेकर समाज की तरक्की और विकास के लिए लगातार कोशिशें होंगी।