राजसमंद में पांच दिवसीय गणेश उत्सव का आज पांचवें और अंतिम दिन समापन होगा। इस अवसर पर शहर में गणेश प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा शुरू हुई। इस दौरान शिव बारात भी निकली। शोभायात्रा 1 किमी से ज्यादा लंबी है। जहां 250 से अधिक गणेश प्रतिमाएं और झांकिए शामिल है। शहरवासी इस शोभायात्रा का दोपहर 1 बजे से इंतजार कर रहे थे। दोपहर 3 बजे शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा का एक छोर अरविंद स्टेडियम तो दूसरा दिन दयाल उपाध्याय सर्कल पर पहुंचा। प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा इसके बाद प्रतिमाओं का निर्धारित स्थान पर विसर्जन किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से हर वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर अरविंद स्टेडियम में गणेश प्रतिमा विराजित कर पांच दिवसीय उत्सव मनाया जाता है। इस दौरान स्टेडियम में भजन संध्या, देशभक्ति कार्यक्रम, लोकनृत्य गवरी और कवि सम्मेलन सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पालीवाल के अनुसार इस बार छोटी-बड़ी करीब 250 से 300 गणेश प्रतिमाएं शोभायात्रा में शामिल होंगी। शोभायात्रा में नीमच का प्रसिद्ध ढोल, नाथद्वारा का अखाड़ा और 20 से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। नाथद्वारा के पहलवानों की टीम अखाड़ा प्रदर्शन भी करेगी। यहां से होकर निकलेगी शोभायात्रा शोभायात्रा अरविंद स्टेडियम से शुरू होकर सिलावटवाड़ी, सदर बाजार, दाणी चबूतरा, कबूतरखाना होते हुए पुराने बस स्टैंड पहुंचेगी। यहां से सर्विस लाइन होते हुए दाणी चबूतरा, नायकवाड़ी, मालीवाड़ा मंडा और कलालवाटी से मंशापूर्ण महागणपति मंदिर पहुंचेगी। यहां महाआरती के बाद शोभायात्रा नौ चौकी के लिए रवाना होगी। नौ चौकी में गणेश प्रतिमाओं को स्नान कराने के बाद निर्धारित जलकुंड में विसर्जित किया जाएगा। माइनिंग धोली खान एरिया क्षेत्र में विसर्जन किया जाएगा देर शाम 7.25 पर शोभायात्रा का अंतिम छोर राजनगर दीनदयाल उपाध्याय सर्कल पहुंचा। अब कुछ ही देर में शोभायात्रा का अन्तिम छोर भी वापस दानी चबूतरा की और आगे बढ़ेगा। जहां से शोभायात्रा नायक वाड़ी होते हुए मालीवाड़ा, भोईवाड़ा पहुंचेगी, यहां से किशोर नगर मंडा जाएगी। जहां से वापस पुराने हॉस्पिटल, कलाल वाटी, मंशापूर्ण महागणपति मंदिर पहुंचेगी जहां महाआरती होगी। यहां से प्रतिमाओं को नो चौकी पहुंचाया जाएगा। जहां झील के पानी से स्नान कराने के बाद, विसर्जन के निर्धारित स्थान पर लेकर जाएगा। इस बार माइनिंग धोली खान एरिया क्षेत्र में विसर्जन किया जाएगा।