जिले में 29 जिला परिषद सदस्य, 9 पंचायत समिति के 161 वार्ड सदस्यों ओर 280 सरपंचों के लिए चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही मतगणना के बाद जिला प्रमुख ओर प्रधान पद के लिए वोटिंग होगी। सरपंच ओर वार्ड पंच के लिए बेलेट पेपर से मतदान होगा। वही जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान ईवीएम मशीन से होगा। राजसमंद जिले में दो चरणों में होंगे चुनाव - प्रथम चरण में - खमनोर, देलवाड़ा, आमेट, चारभुजा, कुंभलगढ़ कुल 133 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव व द्वितीय चरण में भीम, देवगढ़, राजसमंद, रेलमगरा की 147 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान होगा। राजसमंद जिले की 9 पंचायत समिति के प्रधान के लिए 3 पद अनारक्षित महिला, 3 पद अनारक्षित ओपन, 1 पद एसटी ओपन, 1 पद एससी महिला, 1 पद ओबीसी ओपन के लिए आरक्षित है। राजसमंद जिला परिषद के जिला प्रमुख का पद अनारक्षित ओपन रखा गया है। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रथम चरण में 23 अक्टूबर को सुबह 7 बजे सायं 6 बजे तक मतदान होगा जबकि द्वितीय चरण के लिए 29 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान की प्रक्रिया होगी। वही पंच व सरपंच के लिए प्रथम चरण का चुनाव 25 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से सांय 6 बजे तक व द्वितीय चरण के लिए 31 अक्टूबर सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। द्वितीय चरण में भीम, देवगढ़, राजसमंद, रेलमगरा की 147 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान होगा।