चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर सालासर एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वार्ड 22 स्थित गोरीसरियों की ढाणी निवासी आशा देवी (80) पत्नी नानूराम जाट रेलवे लाइन पार कर रही थीं। सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। बंद फाटक के दौरान लाइन पार कर रही थीं रतनगढ़ रेलवे पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर चूरू रेलवे फाटक बंद था। इसी दौरान आशा देवी रेलवे लाइन पार कर रही थीं। इसी दौरान दिल्ली से जोधपुर जा रही सालासर एक्सप्रेस ट्रेन वहां पहुंची और महिला उसकी चपेट में आ गईं। गंभीर हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बिना पोस्टमार्टम परिजनों को सौंपा शव हादसे की सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। रेलवे पुलिस ने मृतका के बेटे मोहनराम की रिपोर्ट दर्ज की। परिजनों के आग्रह पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।