ब्लॉकस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिछेड़ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीत लिया। केलवाड़ा के छती का छापर में आयोजित इस प्रतियोगिता में टीम ने 37 टीमों को पछाड़कर यह खिताब अपने नाम किया। कप्तान नवीन परमार की कप्तानी और शारीरिक शिक्षक कैलाश के मार्गदर्शन में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखा। विजेता टीम में नारायण सिंह खरवड़, शिवलाल मेघवाल, भावेश मेघवाल, गोविंद मेघवाल, शिव सिंह कडेचा, महेंद्र सिंह दसाणा, कमलेश मेघवाल, सोहन सिंह खरवड़, रवी मेघवाल, किशन सिंह दसाणा, आदेश वैष्णव, मदन सिंह कडेचा और जतिन भाटी शामिल रहे। अब यह टीम जिला स्तर पर भाग लेगी। सफलता पर प्रधानाचार्य, शिक्षकों और ग्रामीणों ने बधाई दी तथा क्रिकेट किट देने पर भामाशाह डीएल पालीवाल का आभार जताया।