‘इंटरनेशनल डीफ वीक’ (अंतरराष्ट्रीय बधिर सप्ताह) के तहत राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) में ‘OTOSPHERE-2026’ का आयोजन किया। इस एक दिवसीय शैक्षणिक, स्किल-एन्हांसमेंट कार्यक्रम में देशभर के अलग-अलग राज्यों से आए 150 से ज्यादा नाक, कान, गला स्पेशलिस्ट डॉक्टर जुटे। जिन्होंने विभिन्न प्रकार की बधिरता, कान की बीमारियों और उनके लेटेस्ट ट्रीटमेंट पर चर्चा की। RUHS कॉलेज के प्रिंसिपल और सीनियर ईएनटी सर्जन डॉ. मोहनीश ग्रोवर ने बताया- कार्यक्रम में एंडोस्कोपिक ईयर सर्जरी, टिम्पेनोप्लास्टी, कोक्लियर इम्प्लांट, AIM तकनीक, हियरिंग लॉस के विभिन्न प्रकार, फेशियल पाल्सी समेत अन्य जटिल ओटोलॉजिकल स्थितियों पर विशेष सत्र आयोजित किए। लाइव और रिकॉर्डेड सर्जिकल वीडियो के जरिए अलग-अलग प्रकार की ईयर सर्जरी की तकनीकों को भी समझाया गया। कुछ स्पेशलिस्टों ने '' इंट्रा ऑपरेटिव प्रोब्लम इन ऑटोलॉजी टू गेट बेस्ट रिजल्ट्स'' विषय पर पैनल चर्चा भी की। नई सर्जिकल तकनीकों पर चर्चा हुई डॉ. मोहनीश ग्रोवर ने बताया- कार्यक्रम का उद्देश्य ईएनटी स्पेशलिस्टों को नई सर्जिकल तकनीकों और ट्रीटमेंट पद्धतियों से परिचित कराने के साथ-साथ जटिल कान की बीमारियों के मैनेजमेंट और बधिरता की रोकथाम, उपचार से संबंधित नीतिगत विषयों पर विचार-विमर्श करना था। डॉ. ग्रोवर ने बताया- इस तरह के आयोजित करवाने से राजस्थान के डॉक्टरों को बधिरता के उपचार और आधुनिक ईएनटी सेवाओं से संबंधित नवीनतम तकनीकों की अधिक से अधिक जानकारी मिलती है, जिसका फायदा मरीजों को मिलता है। इस मौके पर RUHS के ईएनटी विभाग के डॉ. अमित शर्मा, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. विजय घाकर, डॉ. ग्रेस बुद्धिराजा, डॉ. रश्मी अग्रवाल अन्य फैकल्टी सदस्यों और डॉक्टर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।