फेस्टिवल सीजन और अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल आरक्षित ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। साबरमती से दिल्ली के बीच चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन का अलवर जंक्शन पर भी ठहराव रहेगा। इससे साबरमती और आस-पास के क्षेत्रों से अलवर आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। वहीं, अलवर से दिल्ली जाने वाले लोग भी इस ट्रेन से सफर कर सकेंगे। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार- गाड़ी संख्या 04251 साबरमती-दिल्ली आरक्षित स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर को रात 10:55 बजे साबरमती से रवाना होगी। यह ट्रेन 11 अक्टूबर को शाम 5:25 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन मेहसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, अलवर जंक्शन, रेवाड़ी, गुड़गांव और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर ठहराव करेगी। अयोध्या कैंट से साबरमती के लिए भी स्पेशल ट्रेन रेलवे की ओर से गाड़ी संख्या 04250 अयोध्या कैंट-साबरमती आरक्षित स्पेशल ट्रेन का भी संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 9 अक्टूबर को शाम 6:20 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होकर 10 अक्टूबर को शाम 7 बजे साबरमती पहुंचेगी। मार्ग में ट्रेन लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, ईदगाह आगरा जंक्शन, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबू रोड, पालनपुर और मेहसाणा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।