दीपावली को देखते हुए शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने व बाजारों में सजावट सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार शाम अग्रसेन भवन में बैठक हुई। पालिकाध्यक्ष राकेश पूनिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर में बेहतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने, मुख्य बाजारों व प्रमुख स्थानों पर सजावट करने तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर सुझाव लिए गए। पालिकाध्यक्ष पूनिया ने दीपावली को देखते हुए शहर में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बाजार क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने की बात कहीं। ईओ कृष्ण कुमार छाबा, लाल मोहम्मद भियाणी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय डोकवेवाला, बैंक चेयरमैन पार्षद राहुल पारीक आदि उपस्थित थे।