डीएसटी चूरू और राजगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन नकेल के तहत कार्रवाई करते हुए चार लाख रुपए की अवैध हेरोइन/चिट्टा जब्त कर एक महिला को गिरफ्तार किया है। एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि सोमवार को एएसपी रिछपाल सिंह चारण व सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत पाटील आईपीएस के सुपरविजन और एसएचओ राजेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। डीएसटी की सूचना पर एसआई रामावतार मीणा ने टीम के साथ गश्त के दौरान राजगढ़ में संदिग्ध महिला की तलाशी ली, तो उसके पास से 20.43 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी किरण सांसी निवासी वार्ड 13, राजगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस नशीले पदार्थ के मुख्य सप्लायर व खरीदारों के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।