सलूम्बर पंचायतीराज चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने पंचायत चुनाव के लिए जिला चुनाव प्रभारियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इसके तहत सलूम्बर जिले की चुनावी कमान उदयपुर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष तख्त सिंह शक्तावत और डूंगरपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार को सौंपी गई है। नगर परिषद चुनाव में भी संभाल चुके हैं जिम्मेदारी तख्त सिंह शक्तावत इससे पहले सलूम्बर नगर परिषद निकाय चुनाव में भी चुनावी जिम्मेदारी निभा चुके है।