सलूम्बर जिले में पंचायती राज चुनाव 2026 का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने के साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। सलूम्बर जिले में पंचायती राज के यह चुनाव एक ही चरण यानी चतुर्थ चरण में संपन्न कराए जाएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे जिले के ग्रामीण इलाकों में आदर्श आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है, जिससे नए विकास कार्यों और सरकारी घोषणाओं पर पूरी तरह से रोक लग गई है। दो अलग-अलग दिनों में होगा मतदान, सरपंचों का फैसला उसी रात 1. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य: इन पदों के लिए 14 नवंबर 2026 (शनिवार) को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान होगा। इन दोनों पदों के लिए डाले गए मतों की गिनती 20 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से जिला परिषद एवं पंचायत समिति मुख्यालयों पर की जाएगी। 2. सरपंच और वार्ड पंच: ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच और पंच पद के लिए 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही मतगणना शुरू होगी और उसी रात नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। इसके अगले दिन यानी 17 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा। सलूम्बर पंचायती राज चुनाव 2026 का पूरा कार्यक्रम जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव का कार्यक्रम आचार संहिता के नियम लागू चुनाव की घोषणा के साथ ही सलूम्बर के ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता प्रभावी हो गई है। अब चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी नई सरकारी योजना की घोषणा, नए विकास कार्यों की स्वीकृति, शिलान्यास या टेंडर पर पूरी तरह रोक रहेगी। प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है। राजस्थान में कुल कितने मतदाता डालेंगे वोट…