सैंपऊ थाना क्षेत्र के जगरिया पूरा गांव में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर चोरी की। चोर घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात ले गए। इस घटना से पीड़ित परिवार परेशान हो गया। ग्रामीण सुनील दुबे ने बताया कि जगरिया पूरा गांव निवासी अशोक शर्मा के घर में चोरी हुई। चोर दीवार में रास्ता बनाकर घर के अंदर घुसे। उन्होंने घर का सामान फैलाकर 8700 रुपए नकद, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो सोने की अंगूठियां और एक मंगलसूत्र चुरा लिया। परिवार को चोरी का पता चलने पर उन्होंने सैंपऊ थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र से जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से चोरी का पता लगाकर सामान वापस दिलाने और चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।