बाड़मेर | लोकदेवता बाबा रामदेव के दर्शनों के लिए रामदेवरा जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं (जातरुओं) की सेवा के लिए लूणसिंह झाला चेरीटेबल ट्रस्ट के सानिध्य में भव्य राम रसोड़े का शुभारंभ किया गया है। यह राम रसोड़ा लंबी और कठिन पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा संबल और राहत का केंद्र बन रहा है। रसोड़े में दिन-रात पदयात्रियों की सेवा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।खान-पान: जातरुओं के लिए गर्म चाय, तरोताजा करने वाले नाश्ते और पौष्टिक शुद्ध भोजन की पूरी व्यवस्था की गई है।लंबी यात्रा से थके-मांदे श्रद्धालुओं के आराम करने और रुकने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है।