आगामी पंचायत राज आम चुनाव को लेकर उपखंड क्षेत्र की पंचायत समिति किशनगंज एवं नवगठित पंचायत समिति नाहरगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत के सरपंच एवं वार्ड पंचों की आरक्षण लॉटरी 24 सितंबर को पंचायत समिति सभागार में होगी। एसडीएम हेमंत कुमार घनघोर ने बताया कि पंचायती राज चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी बारां के आदेशों की अनुपालना में आगामी पंचायती राज आम चुनाव 2026 में सरपंच पद एवं वार्ड पंच पद की आरक्षण व्यवस्था पंचायत समिति स्तर पर 24 सितंबर को निर्धारित है। ऐसे में पंचायत समिति किशनगंज एवं पंचायत समिति नाहरगढ़ के सरपंच एवं वार्ड पंच के आरक्षण लॉटरी की समस्त प्रक्रिया पारदर्शिता एवं निष्पक्षता पूर्ण पंचायत समिति कार्यालय किशनगंज के सभागार कक्ष में 24 सितंबर को होगी। जिसमें पंचायत समिति किशनगंज के लिए सुबह साढ़े 10 बजे से व नाहरगढ़ पंचायत समिति के लिए दोपहर 2 बजे से आरक्षण लाटरी की प्रक्रिया होगी।