सवाई माधोपुर में भारतीय जैन मिलन की द्वितीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रणथंभौर रोड स्थित होटल हिल व्यू रिसोर्ट में हुई। इस बैठक में जैन समाज की एकता पर फोकस किया गया। इसकी शुरूआत भगवान महावीर स्वामी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन से हुई। जैन समाज की एकता पर दिया बल राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन ने बैठक को संबोधित किया। उन्होंने जैन समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर जनहित के कार्य करने पर बल दिया। सभी जैन बंधुओ से राष्ट्रीय जनगणना में जैन धर्म का उल्लेख करने का आव्हान किया। राष्ट्रीय महामंत्री प्रशासन वीर अजय जैन और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन महेंद्र गंगवाल ने बैठक का संचालन करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया। क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर प्रकाश जैन ने राजस्थान में भारतीय जैन मिलन के जरिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। बैठक से पूर्व स्वच्छ भारत अभियान को लेकर भारतीय जैन मिलन की ओर से रणथंभौर रोड पर रैली निकाली गई। रैली में स्वच्छता से संबंधित संदेश देकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही भारतीय जैन मिलन की तीन नई शाखाओं का गठन किया गया। जिला शाखा के अध्यक्ष ने किया स्वागत भारतीय जैन मिलन सवाई माधोपुर शाखा के जिला अध्यक्ष वीर विनोद जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर वीरों की भूमि है और यहां पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर में जैन समाज एकता के सूत्र में बंधा हुआ है। प्रत्येक कार्य में सकल जैन समाज कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करता है। आज सवाई माधोपुर में जैन समाज राजनीतिक सामाजिक और औद्योगिक क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में स्थान रखता है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन गुना, नरेश जैन देहरादून, कमलेंद्र जैन सागर, सुनील जैन गाजियाबाद, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जयचंद जैन, सुरेंद्र जैन दिल्ली, वीर संजय जैन दिल्ली संयुक्त मंत्री मैं भी बैठक में विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जैन मिलन के मंत्री महावीर जैन, सुरेश जैन कुस्तला, कुशल जैन गोटे वाला, रतनलाल जैन, सुबाहु जैन, कपिल जैन, मोहनलाल कासलीवाल, नरेश बज, डीके जैन, योगेंद्र जैन, सुनील जैन, जितेंद्र जैन,प्रेमचंद जैन, दीपक जैन, नीलांबर जैन, डॉ. आशीष जैन ,डॉ. तीव्र जैन, योगेश जैन, नवकार जैन, कन्हैयालाल जैन, जयकुमार जैन, सुनील जैन, महावीर प्रसाद जैन आलनपुर ,महेंद्र जैन, महावीर जैन आलनपुर, राकेश जैन, मनोज जैन, अशोक जैन, जिनेंद्र जैन, मनोज जैन रामरी, संजय जैन, सुशील जैन सहित अनेक सदस्यों ने देश भर से आए अतिथियों का माला दुपट्टा पहन कर स्वागत किया।