नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में सवाई माधोपुर में भी मतदान होगा। मंगलवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दल पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो गए। सवाई माधोपुर के साहू नगर स्कूल में अंतिम प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टियों को अलॉट मेंट के हिसाब से ईवीएम मशीनों सहित मतदान से सम्बंधित अन्य सामान देकर रवाना किया गया। पहले चरण में तीन जगह चुनाव सवाई माधोपुर में 6 नगर निकाय है। जिनमें प्रथम चरण में सवाई माधोपुर नगर परिषद सहित बौंली और खंडार नगर पालिका के लिए मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण में गंगापुर सिटी नगर परिषद व बामनवास व वजीरपुर नगर पालिका के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा। प्रथम चरण में कल सवाई माधोपुर नगर परिषद और बौंली ओर खंडार नगर पालिका के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगा। भाजपा और कांग्रेस सहित कुल 231 प्रत्याशी चुनावी मैदान में सवाई माधोपुर नगर परिषद में 60 वार्ड है। जिनमें भाजपा व कांग्रेस सहित कुल 231 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। वहीं खंडार नगर पालिका के 25 वार्डो के लिए 90 प्रत्याशी और बौंली के 25 वार्डो के लिए 101 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में है कुल 92713 मतदाता, जिनमे 47620 पुरुष और 45088 महिला मतदाता और 5 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। वहीं बौंली नगर पालिका क्षेत्र में है कुल 12066 मतदाता है। जिनमें 6227 पुरुष व 5839 महिला मतदाता शामिल है। इसी तरह खंडार नगर पालिका क्षेत्र में कुल 11708 मतदाता है। जिनमें 6152 पुरुष व 5556 है महिला मतदाता शामिल है। जिले में 35 संवेदनशील-अति संवेदनशील मतदान केंद्र सवाई माधोपुर नगर परिषद के 60 वार्डो के मतदान के लिए कुल 97 पोलिंग बूथ बनाएं गए हैं। वहीं बौंली में 25 और खंडार में 25 पोलिंग बूथ बनाएं गये है। सवाई माधोपुर में 24 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ है। वहीं बौंली में 5 ओर खंडार में है 6 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ है। मतदान के दौरान सुरक्षा के लिहाज़ से तीनों नगर निकायों के लिए पुलिस अधिकारियों सहित कुल 904 का पुलिस जाब्ता लगाया गया है। तीनों नगर निकायों के कुल 35 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ पर मय हथियार एक चार का पुलिस जाब्ता लगाया गया है। मतदान केंद्र पर होगी वीडियोग्राफी जिला निर्वाचन अधिकारी कानाराम ने बताया- नगर निकाय चुनावों को लेकर पोलिंग बूथों पर सभी व्यवस्थाएं माकूल की गई है। सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम किए गए है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों पर हथियार बंद पुलिस जाब्ते सहित वीडियो ग्राफर की तैनाती रहेगी। वहीं मोबाइल पार्टियां ओर एरिया मजिस्ट्रेट लगातार फील्ड में रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कल सुबह मतदान शुरू होने से पूर्व मॉक पोल कराया जाएगा और फिर उसके बाद विधिवत मतदान शुरू किया जाएगा। मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर एसपी जैष्ठा मैत्रेयी ने कहा कि भय मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए है। सभी बूथों पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता लगाया गया है। साथ ही रिजर्व जाब्ता भी रखा गया है। जिसे जरूरत काम लिया जाएगा।