राजस्थान सरकार की ओर से शनिवार शाम आरपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई। तबादला सूची का असर सवाई माधोपुर पुलिस महकमे पर भी पड़ा है। जिले के एडिशनल एसपी राकेश राजौरा का तबादला जयपुर किया गया है। उनके स्थान पर नेहा अग्रवाल को सवाई माधोपुर का नया एडिशनल एसपी लगाया गया है। राकेश राजौरा जयपुर हुआ तबादला राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार सवाई माधोपुर एडिशनल एसपी राकेश राजौरा को एडिशनल एसपी सीआईडी सीबी, पुलिस मुख्यालय जयपुर के पद पर लगाया गया है। वहीं, वर्तमान में एडिशनल एसपी सीआईडी सीबी, पुलिस मुख्यालय जयपुर के पद पर कार्यरत नेहा अग्रवाल का तबादला सवाई माधोपुर किया गया है। नेहा अग्रवाल अब सवाई माधोपुर में एडिशनल एसपी की जिम्मेदारी संभालेंगी। तबादले के बाद जिले के पुलिस महकमे में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव देखने को मिलेगा। राकेश राजौरा के तबादले के साथ ही अब जिले में नए एडिशनल एसपी के रूप में नेहा अग्रवाल की नियुक्ति हुई है। माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी होगी। उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस के दो महत्वपूर्ण पदों पर महिला आसीन होगी। इससे पहले एसपी के पद पर यहां ज्येष्ठा मैत्रेयी कार्यरत हैं।