सवाई माधोपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हम्मीर सर्किल के पास स्थित एक होटल में दबिश दी। पुलिस ने यहां ताश के पत्तों पर नकदी का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 56 हजार 20 रुपए की नकदी और जुआ उपकरण जब्त किए गए। पुलिस ने नदीम (37) निवासी हम्माल मोहल्ला, महेश मीणा (32) निवासी शेषा, हाल मीणा कॉलोनी, रामलाल मीणा निवासी इनायती, सपोटरा, करौली और देवीसहाय मीणा निवासी खोहरा नंदसिंह, बालाहेड़ी, दौसा को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर होटल में दबिश एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन, एएसपी राकेश राजौरा और सीओ सिटी राजेंद्र मीणा के सुपरविजन तथा कोतवाली थानाधिकारी मांगेलाल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल में ताश के पत्तों पर रुपए लगाकर अवैध जुआ खेला जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने नियमानुसार सर्च वारंट प्राप्त किया और होटल परिसर की तलाशी ली। इस दौरान चारों आरोपी ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाते मिले। पुलिस को अचानक देखकर आरोपी हड़बड़ा गए। नकदी और जुआ उपकरण जब्त, मामला दर्ज पुलिस ने मौके से 2 लाख 56 हजार 20 रुपए की नकदी, ताश के पत्ते और अन्य जुआ उपकरण जब्त किए। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे का अनुसंधान कर रही है।