श्री श्याम अखाड़ा परिवार की ओर से 11 अक्टूबर को शाम 6:15 बजे रिवाज रिजॉर्ट, कंपनी बाग के सामने श्याम भक्ति की विशेष संध्या आयोजित की जाएगी। फिर से भजनों का अखाड़ा चाहिए थीम पर होने वाले कार्यक्रम में दिल्ली के योगेश गर्ग, गुरुग्राम की वर्षा गर्ग, कानपुर के श्रेष्ठ दीक्षित और अलवर के महेंद्र अमन बाबा भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजकों ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर भक्ति संध्या का आनंद लेने का आग्रह किया है।