सीकर निकाय चुनाव के बीच राजपूत समाज ने बड़ा चुनावी ऐलान किया है। समाज ने UGC से जुड़े मुद्दे के विरोध में भाजपा और कांग्रेस दोनों को वोट नहीं देने की घोषणा की है। इस बीच चुनाव मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी सूरज दाधीच के चाचा सुरेश की मौत हो गई, लेकिन कुछ घंटों बाद ही वह प्रचार के लिए निकल गया। सीकर में 11 सितंबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को प्रचार जारी रहा। सीकर में विधायक राजेंद्र पारीक को उनके समर्थकों ने लड्डुओं से तोला। दरअसल, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक सोमवार रात को वार्ड नंबर 19 में कांग्रेस प्रत्याशी सुबेदौलत पंवार के समर्थन में सभा करने के लिए आए थे। इस दौरान वहां उन्हें समर्थकों ने लड्डुओं से तोला। सीकर के वार्ड नंबर 35 में निर्दलीय प्रत्याशी सूरज दाधीच के चाचा सुरेश की सोमवार सुबह मौत हो गई। अंतिम संस्कार होने के बाद भी सूरज प्रचार में लगा रहा और वार्ड में पैदल चलकर प्रचार करते हुए नजर आया। इधर, सीकर में राजपूत समाज ने इस निकाय चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी का बहिष्कार करते हुए निर्दलीय प्रत्याशियों को वोट देने का आह्वान किया है। दरअसल, राजपूत परिवार मंच ने यूजीसी कानून खत्म करने, ईडब्ल्यूएस आरक्षण की विसंगति को दूर करने को लेकर यह निर्णय लिया। सुबह सीकर में पुलिस के द्वारा उद्योग नगर थाना इलाके में एडिशनल एसपी डॉ तेजपाल सिंह और सीओ सिटी नवनीत कौर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। देखिए, निकाय चुनाव के PHOTOS…