सीकर में पंचायती राज चुनावों की तारीखें बदल गई हैं। करवा चौथ और धनतेरस के त्योहार को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने 3 चरण में वोटिंग-काउंटिंग एक दिन पहले कर दी है। सीकर में दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में चुनाव होंगे। हालांकि चौथे चरण की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिला‌ निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि दूसरे चरण की पोलिंग पार्टियां 28 अक्टूबर के बजाय 27 अक्टूबर को रवाना होंगी तथा तीसरे चरण की पोलिंग पार्टियां 3 नवंबर के बजाय 2 नवंबर को रवाना होंगी। तीसरे चरण में जिला परिषद/ पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान 3 नवंबर और पंच/ सरपंच के लिए मतदान 5 नवंबर को होगा। उप सरपंच के‌ लिए वार्ड पंचों की वोटिंग 6 नवंबर को 12 बजे से पहले होगी। सीकर जिले के लिए संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा- दूसरा चरण * 27-10-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान/पहुंच * 28-10-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान * 29-10-2026: पंच / सरपंच के लिए नामांकन * 30-10-2026: पंच / सरपंच के लिए मतदान * 31-10-2026: उप सरपंच का चुनाव तीसरा चरण * 02-11-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान/पहुंच * 03-11-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान * 04-11-2026: पंच / सरपंच के लिए नामांकन * 05-11-2026: पंच / सरपंच के लिए मतदान * 06-11-2026: उप सरपंच का चुनाव