सीकर में आसमान साफ होने के कारण दिन-रात के तापमान में 18-19 डिग्री का अंतर चल रहा है। सीकर के मौसम में एक सप्ताह से बदलाव देखने को मिल रहा है। आज सुबह से तेज धूप निकली हुई है। आसमान साफ होने के कारण दिन और रात का तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है। धूप बढ़ने की वजह से लोग दिन में गर्मी से परेशान हैं। सीकर में अगले 24 घंटे में हल्की बादलवाही की संभावना है। न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज बात करें, सीकर के तापमान की तो सीकर जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर जिला मुख्यालय पर आज बादलवाही कम होने से धूप में तेजी है और गर्मी बनी हुई है। इस कारण तापमान में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। अगले 24 घंटे मौसम ड्राई रहेगा सीकर में पिछले डेढ़ सप्ताह से मौसम ड्राई बना हुआ है। आज सुबह से सीकर जिले के उत्तरी इलाकों में हल्के बादल छाए हैं और उमस भी बनी हुई है। सीकर में इस साल मानसून के फर्स्ट और सेकंड फेज में अच्छी बारिश नहीं हुई। अगले 24 घंटे मौसम ड्राई रहेगा। पिछली 2 रातों से हवाएं चलने के कारण न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से नीचे है। आज सुबह से सीकर में गर्मी का असर तेज हैं।