श्रीगंगानगर में महिला वकील के पेटीएम अकाउंट से हैकर ने 59,701 रुपए में से 59 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। महिला का मोबाइल कई घंटे बंद था। शाम को फोन ऑन करने पर उन्हें खाते से रकम निकलने का पता चला और अकाउंट में सिर्फ 701 रुपए बचे थे। बैंक या पेटीएम की ओर से ट्रांजेक्शन का कोई मैसेज भी नहीं आया। महिला ने उसी रात साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी और अगले दिन पुरानी आबादी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 21 अगस्त को पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में हुई। खाते में जमा थे 59,701 रुपए, हैकर ने किए ट्रांसफर पुलिस को दी शिकायत में एडवोकेट रेणु वर्मा (41), निवासी वार्ड नंबर 13, पुरानी आबादी, ने बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक की नगर परिषद ब्रांच में अकाउंट है। इसमें 59,701 रुपए जमा थे। 21 अगस्त 2026 को शाम करीब 4:09 बजे अज्ञात हैकर ने उनका मोबाइल हैक कर पेटीएम के जरिए 59 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। शाम को फोन खोला तो खाते में बचे सिर्फ 701 रुपए रेणु ने बताया कि सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 बजे तक उनका फोन बंद था। बाद में उन्होंने थोड़ी देर के लिए मोबाइल खोला और फिर बंद रखा। शाम करीब 5:30 बजे फोन ऑन करने पर खाते से रुपए निकलने का पता चला। अकाउंट में सिर्फ 701 रुपए बचे थे। बैंक या Paytm की ओर से उन्हें ट्रांजेक्शन का कोई मैसेज भी नहीं आया। उसी रात साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत महिला वकील ने उसी रात करीब 9:15 बजे साइबर क्राइम थाने (शिव चौक) में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सुबह पुरानी आबादी थाने में भी शिकायत दी। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।