पंचायतीराज चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) ने प्रदेश के 41 जिलों की 457 पंचायत समितियों के लिए प्रभारियों की सूची जारी की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से जारी सूची में श्रीगंगानगर जिले की 11 पंचायत समितियों के लिए 6 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची के अनुसार- कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद पटेल को श्रीविजयनगर और रायसिंहनगर पंचायत समिति का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, मनोज कुमार सुंडा, लोकेश सैनी, संजय शर्मा, मूलाराम भादू और रामवीर राइका को भी जिले की अलग-अलग पंचायत समितियों की जिम्मेदारी दी गई है। श्रीगंगानगर जिले में पंचायत समिति प्रभारी