श्रीगंगानगर जिले में 39 जिला परिषद सस्दस्य, 11 पंचायत समिति के 221 सदस्यों और सरपंचों के लिए चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही मतगणना के बाद जिला प्रमुख और प्रधान पद के लिए वोटिंग होगी। सरपंच और वार्ड पंच के लिए बैलेट पेपर से मतदान होगा। वहीं, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान ईवीएम मशीन से होगा। श्रीगंगानगर में जिला प्रमुख का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। वहीं, 23 सितंबर को जिला मुख्यालय पर 39 जिला परिषद और 11 प्रधान की लॉटरी निकाली गई थी। इसके बाद 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर 409 सरपंच और 3619 वार्ड पंच की लॉटरी निकाली गई। लॉटरी के 8 दिन बाद चुनावी शेड्यूल जारी किया है। 11 प्रधान में 5 महिलाएं श्रीगंगानगर जिले में 11 पंचायत समितियां हैं। श्रीगंगानगर उत्तर में एससी महिला, श्रीगंगानगर दक्षिण में सामान्य महिला, अनूपगढ़ में ओबीसी, घड़साना में एससी, श्रीकरणपुर में सामान्य और पदमपुर में एससी वर्ग के लिए प्रधान पद आरक्षित किया गया है। रायसिंहनगर में एससी महिला, सादुलशहर में सामान्य, सूरतगढ़ में सामान्य, श्रीविजयनगर में सामान्य महिला और राजियासर में सामान्य महिला वर्ग के लिए प्रधान पद आरक्षित। श्रीगंगानगर जिले में 2 चरणों में मतदान होगा