धन-धन बाबा दीप सिंह जी शहीद गुरुद्वारा के सचिव और सिख धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन तेजिंदर पाल सिंह टिम्मा को आज (बुधवार) को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा (JC) में भेज दिया। इसके बाद पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच टिम्मा को जेल ले गई। उनकी जमानत याचिका पर गुरुवार को फिर सुनवाई होगी। इससे पहले पुलिस टिम्मा को फिंगरप्रिंट लेने और अन्य कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए एसपी ऑफिस लेकर गई। वहां वे सीओ सिटी विष्णु खत्री और अन्य पुलिस अधिकारियों से बातचीत करते और हंसते हुए नजर आए। कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस उन्हें जेल लेकर पहुंची। टिम्मा के समर्थक और परिजन भी जेल में उनके लिए कपड़े लेकर पहुंचे। कोतवाली सीआई तेजवंत बराड़ ने बताया- तेजेन्द्र पाल टिम्मा पर इमीग्रेशन संचालक तरणजीत सिंह से ऑफिस में घुसकर मारपीट और लूट करने के आरोप है। इस मामले में पुलिस ने टिम्मा को गिरफ्तार किया था। टिम्मा से अभी तक 25 हजार की बरामदगी और ऑफिस से लूटे गए डॉक्यूमेंट बरामद किए हैं। अब तक टिम्मा विवाद में क्या-क्या हुआ