सीकर जिले में पूर्व नौकर ने डेयरी मालिक की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। घायल बुजुर्ग बाबूलाल को परिजनों ने जयपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को बाबूलाल की मौत हो गई। पुलिस ने मोबाइल को ट्रैस करके आरोपी लालू यादव (32) निवासी छपरा, बिहार को 12 सितंबर को चौमूं से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बताया- आरोपी लालू एक साल पहले काम छोड़कर बिहार चला गया था। वापस लौटकर उसने जब काम मांगा तो बुजुर्ग ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर उसने मौका देखकर डेयरी मालिक की हत्या कर दी। मामला श्रीमाधोपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर की ढाणी गठालावाली का 10 सितंबर का है। घायल बुजुर्ग बाबूलाल गठाला की मंगलवार को जयपुर में मौत हो गई थी। श्रीमाधोपुर थाना एसएचओ दिनेश कुमार ने बताया- 10 सितंबर को ढाणी गठालावाली के सुभाष ने रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 9 सितंबर की रात 3 बजे अज्ञात आदमी ने घर के टीन शेड में सो रहे मेरे पिता बाबूलाल गठाला (59) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में बिस्तर पर पड़े थे। इस पर मैंने फौरन रींगस के निजी अस्पताल लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। फोन कर वापस काम पर रखने के लिए कहा था पुलिस ने बताया- 12 सिंतबर को पुलिस ने आरोपी लालू यादव (32) निवासी छपरा, बिहार को चौमूं थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एक साल पहले बाबूलाल गठाला के यहां डेयरी पर काम करने के साथ पशुओं की देखभाल करता था। एक साल पहले वह काम छोड़कर बिहार चला गया था। 8 सितंबर को लालू यादव ने बाबूलाल के बेटे सुभाष को फोन कर वापस काम पर रखने के लिए कहा। इस पर सुभाष जरूरत नहीं होने पर काम पर रखने मना कर दिया। 9 सितंबर को दिन में रेकी की वापस नौकरी पर नहीं रखने से नाराज लालू ने डेयरी मालिक और सुभाष के पिता बाबूलाल को मारने की साजिश रची। लालू यादव ने 9 सिंतबर दिन में घर के पास छिपकर बाबूलाल की रेकी की। अंधेरा होने के बाद घर के पीछे जाकर छत पर चढ़ गया और छिपकर बैठ गया। आरोपी ने देखा कि सभी लोग सो गए तो वह पेड़ के सहारे घर में नीचे उतरा और मौका देखकर पास में पड़ी कुल्हाड़ी उठाकर टीनशेड में सो रहे बाबूलाल के सिर पर 3 से 4 वार किए। इसके बाद बाबूलाल को मरा समझकर मौके से मोबाइल लेकर फरार हो गया। 15 सितंबर को इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस ने बताया- जयपुर में इलाज के दौरान 15 सितंबर को बाबूलाल की मौत हो गई। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी से कुल्हाड़ी और मोबाइल बरामद कर लिया है। ….. यह खबर पढ़ें ज्वेलर दोस्त ने की थी ठेकेदार की हत्या:5 लाख रुपए उधार न देने से नाराज था, आरोपी की बेटी और बेटा इंजीनियर हैं टोंक में नगर परिषद के ठेकेदार की हत्या उसके बचपन के दोस्त ज्वेलर ने की थी। पुलिस ने 19 जून को हुई हत्या के मामले का रविवार को खुलासा कर आरोपी ज्वेलर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ज्वेलर की बेटी और बेटा प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं। अच्छे पैकेज पर दूसरे राज्य में जॉब करते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)