भास्कर न्यूज| राजसमंद राजस्थान शिक्षा विभाग की 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत ब्लॉक स्तरीय अंडर-17 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई। स्कूल की टीम ने शानदार खेल दिखाया। टीम ब्लॉक चैंपियन बनी। प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि सेमीफाइनल में सेंट पॉल्स ने आलोक स्कूल को 10 विकेट से हराया। टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल में सीबीए स्कूल को हराकर ब्लॉक खिताब अपने नाम किया। स्कूल की अंडर-19 क्रिकेट टीम भी सेमीफाइनल में पहुंची। स्कूल में खुशी का माहौल रहा। इसी दौरान कक्षा तीसरी के छात्र हृदित अत्रीश ने जयपुर में हुई 5वीं पिंक सिटी इनविटेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में पहला स्थान पाया। हृदित को स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र मिला। राज्य स्तर पर स्कूल का नाम रोशन हुआ। खेल जगत एसोसिएशन, उदयपुर की राज्य स्तरीय बेंच प्रेस और डेड लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दक्षराज कलोशिया ने भाग लिया। दक्षराज को रजत पदक और प्रमाण पत्र मिला।व्यवस्थापक फादर बेसिल वसुनिया, प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू, कोच आशीष वासू, शारीरिक शिक्षक राजेश पालीवाल ने विजेता टीम, हृदित और दक्षराज के प्रति हर्ष व्यक्त किया।