पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय किला रोड में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला हुई। आयोजन यूथ एंड इको क्लब ने किया। कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने पुरानी प्लास्टिक बोतल, कार्डबोर्ड, पॉलिथीन, कांच के टुकड़ों से उपयोगी और सजावटी सामान तैयार किए। छात्रा राहिन फातिमा ने प्लास्टिक बोतलों से सजावटी झूमर बनाया। प्रियांशी ने कार्डबोर्ड और कांच के टुकड़ों से वॉल डेकोरेशन तैयार किया। शादाब मिर्जा ने दीपक स्टैंड बनाया। कनीज फातिमा ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल से पेन स्टैंड बनाया। विशाखा और तन्नू ने पॉलिथीन की थैलियों से सजावटी फूल बनाकर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में वायु दल की प्रियांशी प्रथम रहीं। आकाश दल की राहिन फातिमा को द्वितीय स्थान मिला। जल दल की कनीज फातिमा तृतीय रहीं। अंत में शिक्षकों और छात्राओं ने स्कूल परिसर और घरों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम में तृप्ति शर्मा सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।