विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत आयोजित चित्रकला व निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में ब्लॉक पायला कला के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया। राउमावि पायला कला की कक्षा 10वीं की छात्रा जाहन्वी ने चित्रकला प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं राउमावि मूंढ़ों की ढाणी की कक्षा 12वीं की छात्रा पार्वती ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जुझाराम जाखड़ ने बताया कि दोनों छात्राओं ने जिला स्तर पर उपलब्धि हासिल कर ब्लॉक का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर मुख्य खंड शिक्षा अधिकारी करनाराम, संदर्भ व्यक्ति हरजीराम व बाबूलाल चौधरी, वरिष्ठ सहायक विक्रम डूडी, सीडब्ल्यूएसएन संदर्भ व्यक्ति श्रवण गोदारा, स्वरूपसिंह व साक्षरता समन्वयक कालूराम ने छात्राओं व स्कूल परिवार को बधाई दी। छात्राओं की उपलब्धि पर स्कूल परिवार व क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।